पंजाबटॉप न्यूज़FEATURED
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादलों और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में सबसे अधिक चर्चा हिमांशु अग्रवाल और वरजीत वालिया के तबादलों को लेकर हो रही है।
मुख्य तबादले
- हिमांशु अग्रवाल को जालंधर से हटाकर पटियाला का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया।
- वरजीत वालिया को पटियाला से जालंधर का उपायुक्त बनाया गया।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग द्वारा जारी ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
- विकास प्रताप को अतिरिक्त मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
- सुमेर सिंह गुर्जर को प्रधान सचिव, रक्षा सेवा कल्याण विभाग बनाया गया।
स्वास्थ्य और अन्य विभागों में बदलाव
- कंवलप्रीत बराड़ को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन और फरीदकोट मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
- बबीता को कृषि आयुक्त के साथ फिरोजपुर मंडल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।
- हरप्रीत सिंह सूदन को खेल एवं युवा सेवाएं विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया और उन्हें अन्य औद्योगिक संस्थानों की जिम्मेदारी भी दी गई।
सरकार का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य में बेहतर कार्यप्रणाली और सरकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किया गया है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.