राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सरकार ने सभी 41 जिलों के प्रभारी सचिव बदले

राजस्थान सरकार ने एक साथ प्रदेश के सभी 41 जिलों के प्रभारी सचिवों में बदलाव कर दिया है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में नए आदेश जारी किए। इससे पहले 28 फरवरी 2024 को प्रभारी सचिव बदले गए थे। उसके बाद यह पहली बार है, जब इतने बड़े स्तर पर एक साथ फेरबदल किया गया है।
इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव में दो ऐसे आईएएस अधिकारियों को भी जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, जो वर्तमान में एपीओ (Awaiting Posting Orders) की स्थिति में थे। पीसी किशन को दौसा और खजान सिंह को सलूंबर जिले का प्रभारी सचिव बनाया गया है। आम तौर पर एपीओ अधिकारियों को पहले नियमित पोस्टिंग दी जाती है, उसके बाद उन्हें अतिरिक्त दायित्व सौंपे जाते हैं, इसलिए यह निर्णय चर्चा का विषय बना हुआ है।
सरकार ने कुछ संभागीय आयुक्तों को भी जिलों का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही कई विभागों के प्रमुख सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों को बड़े जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमुख नियुक्तियों में—
स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री ए. राठौड़ को जयपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा को जोधपुर, खनन विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकांत को उदयपुर, खेल एवं युवा मामलों के सचिव नीरज के. पवन को अजमेर, सहकारिता रजिस्ट्रार आनंदी को भरतपुर और नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख सचिव देवाशीष पृष्टि को बीकानेर का प्रभारी सचिव बनाया गया है।
सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और जिलों में विकास योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
जिलावार नए प्रभारी सचिव
-
अजमेर – डॉ. नीरज कुमार पवन
-
अलवर – रवि जैन
-
बालोतरा – हरजी लाल अटल
-
बांसवाड़ा – अरुषी अजय मलिक
-
बारां – हरि मोहन मीणा
-
बाड़मेर – डॉ. रोहित गुप्ता
-
ब्यावर – हिमांशु गुप्ता
-
भरतपुर – आनंदी
-
भीलवाड़ा – मंजू राजपाल
-
बीकानेर – देवाशीष पृष्टि
-
बूंदी – रुक्मिणी रियार
-
चित्तौड़गढ़ – वी. सरवण कुमार
-
चूरू – कृष्ण कुणाल
-
दौसा – पीसी किशन (एपीओ)
-
डीग – नलिनी कठोतिया
-
धौलपुर – ओम प्रकाश कसेरा
-
डीडवाना-कुचामन – डॉ. समिति शर्मा
-
डूंगरपुर – नेहा गिरी
-
हनुमानगढ़ – डॉ. जोगाराम
-
जयपुर – गायत्री ए. राठौड़
-
जैसलमेर – महावीर प्रसाद मीणा
-
जालोर – अम्बरीश कुमार
-
झालावाड़ – अनिल कुमार अग्रवाल
-
झुंझुनूं – नवीन जैन
-
जोधपुर – भवानी सिंह देथा
-
करौली – शुचि त्यागी
-
खैरथल-तिजारा – पूनम
-
कोटा – डॉ. रवि कुमार सुरपुर
-
कोटपूतली-बहरोड़ – अनुपमा जोरवाल
-
नागौर – शक्ति सिंह राठौड़
-
पाली – पी. रमेश
-
फालौदी – निकया गोहाएन
-
प्रतापगढ़ – कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी
-
राजसमंद – कन्हैया लाल स्वामी
-
सलूंबर – खजान सिंह (एपीओ)
-
सवाई माधोपुर – शिवांगी स्वर्णकार
-
सीकर – सुबीर कुमार
-
सिरोही – डॉ. प्रतीभ सिंह
-
श्रीगंगानगर – विश्राम मीणा
-
टोंक – विश्व मोहन शर्मा
-
उदयपुर – टी. रविकांत
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.