बिजनौर: रील बनाने के चक्कर में मुंह में डाला मरा सांप, अस्पताल पहुंचा युवक

बिजनौर: जिले के नहटौर क्षेत्र के शादीपुर गांव में सोशल मीडिया रील बनाने के जुनून ने एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर रील बनाने के लिए मृत सांप को अपने मुंह में कई बार डाला, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
जानकारी के अनुसार, शादीपुर गांव निवासी 42 वर्षीय सलीम के घर गुरुवार शाम एक सांप निकल आया था, जिसे उसने मार दिया था। इसके बाद उसने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए मृत सांप को बार-बार मुंह में डालकर बाहर निकाला। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के कुछ समय बाद ही सलीम की तबीयत खराब होने लगी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक कराने ले गए। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चिकित्सकों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ है और वह अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना कदम न उठाएं, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.