पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए मनकीरत औलख ने पेश की मिसाल, 5 करोड़ और 200 ट्रैक्टर की मदद

पंजाब में अगस्त में आए भयंकर बाढ़ की त्रासदी ने 38 साल बाद राज्य को हिला कर रख दिया। लाखों लोग प्रभावित हुए, घर टूटे, मवेशी बह गए और ट्रैक्टर व वाहन डूब गए। इस आपदा में 57 लोगों की जान भी चली गई।
इस मुश्किल समय में पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के सितारे आगे आए हैं। इनमें प्रमुख नाम गायक मनकीरत औलख का है। औलख ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
मनकीरत औलख ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों के खेतों को फसल योग्य बनाने के लिए 20 ट्रैक्टर दिए। इसके अलावा, 10 ट्रैक्टर अमृतसर के सिख संत कार सेवा को, 10 ट्रैक्टर गुरुद्वारा जमानी साहब को और 10 ट्रैक्टर रामलाल गुरुद्वारा साहब को दिए गए ताकि बाढ़ प्रभावित खेतों से रेत निकाली जा सके।
गायक ने आगे कहा कि जिन ग्रामीणों के घर बाढ़ में तबाह हुए हैं, उनके घर बनवाए जाएंगे और रुके हुए अन्य कार्यों की भरपाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे पंजाब के 200 ट्रैक्टर देंगे, जिनमें से आधे वे स्वयं देंगे और बाकी अपने मित्रों से जुटाएंगे।
मनकीरत औलख ने कहा, "हम पंजाब के बच्चे हैं, यहीं पले-बढ़े हैं। इस कठिन घड़ी में लोगों की मदद करना मेरा मकसद है। जो पंजाब के लिए खड़ा होगा, भगवान उसे सबकुछ देंगे।"
पंजाबी कलाकारों की यह पहल न केवल आर्थिक मदद दे रही है, बल्कि बाढ़ से जूझ रहे लोगों का हौसला भी बढ़ा रही है और संकट की इस घड़ी में पूरे पंजाब में एकता की भावना को मजबूत कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.