विदेशटॉप न्यूज़
मैड्रिड में भीषण विस्फोट, 25 घायल- गैस रिसाव की आशंका

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
स्पेन की राजधानी मैड्रिड में शनिवार को एक इमारत में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 25 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने दी।
स्पेन की समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक, प्रारंभिक अनुमान है कि विस्फोट गैस रिसाव से हुआ हो सकता है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
अग्निशमन विभाग के प्रमुख जेवियर रोमेरो ने बताया कि धमाका दोपहर करीब तीन बजे तीन मंजिला इमारत की निचली मंजिल पर हुआ। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे चार लोगों को बाहर निकाला। विस्फोट की वजह से एक कैफे, एक दुकान और आसपास की अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.