देहरादून-ऋषिकेश में एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शहर में अनियंत्रित निर्माण और अवैध कालोनियों पर लगाम कसने के लिए देहरादून और ऋषिकेश में एक साथ कड़ी कार्रवाई की। बिना स्वीकृत नक्शे के हो रहे निर्माणों को सील किया गया, जबकि अवैध प्लाटिंग और कई मंजिला भवनों को ध्वस्त किया गया। एमडीडीए ने स्पष्ट किया कि नियमों को दरकिनार कर किए जाने वाले निर्माण अब बख्शे नहीं जाएंगे।
ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर शिकंजा
ऋषिकेश क्षेत्र में निर्मल बाग बी-ब्लॉक मार्ग, लेन नंबर-10 के पास बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण को सील किया गया। ओल्ड पोस्ट ऑफिस, बनखंडी क्षेत्र में तुलसी देवी द्वारा किए जा रहे निर्माण को भी नियमों के उल्लंघन पर सील किया गया। इसके अलावा सुनील सोनी द्वारा बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान एमडीडीए के अभियंता और पुलिस बल मौजूद रहे, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।
देहरादून में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई
हरभजवाला क्षेत्र के आसन विहार में करीब 20-25 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को एमडीडीए ने ध्वस्त किया। बिना अनुमति की यह प्लाटिंग भविष्य में सड़क, सीवर, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर सकती थी।
अधिकारियों का कहना
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग शहरी व्यवस्था, पर्यावरण और नागरिक सुविधाओं के लिए खतरा हैं। बिना स्वीकृत नक्शे के किसी भी निर्माण को मंजूरी नहीं दी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.