सीकर में भूकंप के हल्के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 6:32 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टल पैमाने पर 3.5 मापी गई। झटके खाटूश्यामजी और जिले के कई अन्य गांवों में महसूस किए गए।
लोगों में मची दहशत
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, झटके आने के समय घरों के पंखे और बर्तन हिल गए। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक खुली जगहों पर ही रहे।
कहाँ-कहाँ महसूस हुए झटके
स्थानीय लोगों के मुताबिक रानोली और आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सीकर था और इसके प्रभाव क्षेत्र में खाटूश्यामजी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ समेत कई गांव और कस्बे शामिल थे।
कोई नुकसान नहीं
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद खाटूश्यामजी के होटल और धर्मशालाओं में रुके लोग भी बाहर आए। सौभाग्य से किसी तरह के जान या माल का नुकसान नहीं हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.