धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल वर्जित, लॉकर और वन-वे व्यवस्था होगी लागू

धारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम और मंदिर समिति के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर क्षेत्र की व्यवस्था सुधारने और परिसर को अधिक अनुशासित व व्यवस्थित बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता मेयर आरती भंडारी ने की। इस दौरान यह तय किया गया कि मंदिर परिसर की पवित्रता और अनुशासन बनाए रखने के लिए वहां मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए नगर निगम की ओर से लॉकर की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे अपने मोबाइल और अन्य सामान सुरक्षित रख सकें।
दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए पैदल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वन-वे सिस्टम लागू करने पर भी सहमति बनी। इससे भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और श्रद्धालुओं को दर्शन करने में आसानी होगी।
बैठक में मंदिर परिसर को अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्णय भी लिया गया। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि धारी देवी मंदिर क्षेत्र श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मोबाइल प्रतिबंध, लॉकर व्यवस्था, वन-वे मार्ग और अतिक्रमण हटाने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।
बैठक में वार्ड पार्षद राजेंद्र नेगी, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, अधिशासी अभियंता पवन कोठियाल, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार, प्रवीण रावत, मंदिर समिति के सचिव विवेक पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय सहित समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.