मोगा: 15-20 हमलावरों ने पंचायत सदस्य और उसके भाई पर तलवार से किया हमला

मोगा जिले के गांव मालके में सोमवार सुबह एक गंभीर घटना सामने आई। लगभग 15 से 20 हमलावरों ने गांव के मौजूदा पंचायत सदस्य गुरमीत सिंह और उनके बड़े भाई बिक्रम सिंह पर तलवार और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले का पूरा दृश्य पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दोनों भाइयों को गंभीर हालत में मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्ष आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े हुए हैं। घायल गुरमीत सिंह ने बताया कि किसी के साथ उनकी कोई निजी रंजिश नहीं है। वह गांव के सरपंच राजा के साथ रहते हैं और वर्तमान में पंचायत सदस्य हैं। घटना के दिन उन्हें यह कहकर बुलाया गया कि बाहर कोई झगड़ा हो रहा है। जैसे ही वह अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित मिठाई की दुकान पहुंचे, उस पर और उनके भाई पर हमलावरों ने तलवारों से हमला कर दिया।
घटना के पीछे मौजूदा सरपंच राजा और टीकू के बीच पुरानी राजनीतिक रंजिश को कारण बताया जा रहा है। दोनों पहले एक ही पार्टी से थे, लेकिन पंचायत चुनाव के समय अलग-अलग चुनाव लड़े। चुनाव में राजा सरपंच बन गए, जबकि टीकू हार गए।
थाना समलसार के प्रभारी एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। गुरमीत सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.