नैनीताल में बड़ा हादसा! भीड़ में घुसा बेकाबू ट्रक, दो महिला पर्यटक गंभीर घायल

नैनीताल में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मल्लीताल स्थित पुराने घोड़ा स्टैंड के पास जल संस्थान का एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ की ओर जा घुसा, जिससे वहां मौजूद दो महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से घूमने आई दोनों महिलाएं उस समय सड़क किनारे मौजूद थीं, जब ट्रक ने पहले एक वैन को टक्कर मारी और उसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रक तेजी से भीड़ की ओर बढ़ गया और दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में एक महिला का हाथ और दूसरी का पैर बुरी तरह कुचल गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और सभासद भी मौके पर पहुंचे। घायलों को आनन-फानन में बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायल महिलाओं की पहचान रितु डांग (42) और भारवी (20) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और जल संस्थान के वाहन संचालन को लेकर सवाल उठने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.