जम्मू और कश्मीरटॉप न्यूज़
किश्तवाड़ में भारी बारिश से बड़ा लैंडस्लाइड, क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास मलबे में दबे वाहन

HIGHLIGHTS
- किश्तवाड़ में 540 मेगावाट क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास भारी बारिश के कारण बड़ा भूस्खलन हुआ।
- लैंडस्लाइड से कई वाहन मलबे में दब गए और उन्हें भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
- प्रशासन द्वारा मलबा हटाने और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है।
LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 540 मेगावाट के क्वार पावर प्रोजेक्ट के नजदीक भारी बारिश के चलते भूस्खलन की बड़ी घटना सामने आई है। अचानक हुए लैंडस्लाइड से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई वाहन मलबे की चपेट में आकर दब गए।
कई वाहन मलबे में फंसे, नुकसान की आशंका
भूस्खलन के कारण खड़े वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ गाड़ियां पूरी तरह मलबे के नीचे दब गई हैं, जिन्हें अभी तक पूरी तरह निकाला नहीं जा सका है।
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। प्रभावित क्षेत्र में मशीनों की मदद से राहत कार्य तेज गति से चलाया जा रहा है, ताकि फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित निकाला जा सके।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.