जदयू कोष में नीतीश कुमार का योगदान, एक माह का वेतन चेक के रूप में सौंपा

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को पार्टी के कोष में अपने एक माह के वेतन का योगदान दिया। विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता एवं पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ को उन्होंने सीधे अपने वेतन का चेक सौंपा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्टी के मंत्रियों, सांसदों, विधानमंडल दल के सदस्यों और अन्य वरिष्ठ नेताओं से अपील की कि वे भी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए यथासंभव सहयोग करें। नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं की पार्टी है और न्याय एवं विकास के मार्ग पर चलते हुए यह न केवल लगातार कार्यक्रम संचालित करती है, बल्कि जरूरतमंद साथियों की मदद भी तत्परता से करती है।
उन्होंने आगे कहा कि जदयू को अब लंबा सफर तय करना है और जनसेवा को नए आयाम देना है। इसके लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि पार्टी के कोष में कोई कमी न हो और सेवा के लिए साधन हमेशा उपलब्ध रहें।
ललन सर्राफ ने मुख्यमंत्री के योगदान और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का जीवन जनसेवा की मिसाल है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और बिहारवासियों की चिंता हमेशा प्राथमिकता दी है। सर्राफ ने सभी से आग्रह किया कि वे उनके मार्ग का अनुसरण करते हुए पार्टी की मजबूती और जनकल्याण के कार्य में सक्रिय योगदान दें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.