छत्तीसगढ़ में शुरू हुई धान की खरीद, सीएम साय ने किसानों की मेहनत को सम्मानित करने का किया वादा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से सरकारी धान खरीदी अभियान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी को पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीदी के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई हैं और प्रदेश भर के उपार्जन केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रत्येक जिले में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
इस बार धान खरीदी प्रक्रिया को तकनीक-समर्थित बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि तुंहर टोकन एप, जीपीएस आधारित परिवहन प्रणाली, सतर्क एप और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जैसे आधुनिक सिस्टम लागू किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य किसानों को सुविधा, सम्मानजनक खरीदी और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है।
सय ने कहा कि किसानों का अटूट विश्वास ही छत्तीसगढ़ की प्रगति की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की आत्मा हमारे किसान हैं और आज शुरू हो रही धान खरीदी उनके परिश्रम को सम्मान देने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने यह विश्वास जताया कि यह अभियान राज्य की समृद्धि की ओर एक नई उम्मीद और भरोसे की रोशनी लेकर आगे बढ़ेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.