पंजाब सीएम भगवंत मान ने केंद्र से मांगी फसल नुकसान पर राहत टीम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाल ही में बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार से एक टीम पंजाब भेजने की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री मान ने पंजाब के ग्रामीण विकास फंड से जुड़े लंबित करीब 8700 करोड़ रुपये जारी करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि यह राशि लंबे समय से रुकी हुई है, जिसके चलते राज्य की कई विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। इस फंड को लेकर पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि यदि केंद्र सरकार यह राशि जारी करती है तो सरकार अपना मामला वापस लेने पर विचार कर सकती है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य के गोदामों में लंबे समय से पड़े पुराने अनाज के निपटान को लेकर भी जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आढ़तियों के कमीशन से जुड़े मुद्दे को भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा और इसे किसानों व व्यापारियों दोनों से जुड़ा अहम विषय बताया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.