बारिश और तेज हवाओं से दिल्ली एयरपोर्ट प्रभावित, उड़ानें डायवर्ट

नई दिल्ली में गुरुवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की गई, जिसका सीधा असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों पर पड़ा।
खराब मौसम के चलते एयर ट्रैफिक संचालन प्रभावित हुआ, जिसके कारण दो फ्लाइट्स को अन्य शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, एक विमान को जयपुर और दूसरे को लखनऊ में सुरक्षित लैंड कराने के निर्देश दिए गए हैं। राहत की बात यह है कि दोनों ही शहरों में उस समय बारिश नहीं हो रही थी, जिससे डायवर्जन संभव हो सका।
इसी बीच डायल (DIAL) की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि यात्री एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से फ्लाइट की स्थिति और समय की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.