एनसीआर में बारिश का कहर: दिल्ली-गुरुग्राम में जलभराव, ट्रैफिक प्रभावित

HIGHLIGHTS
- एनसीआर क्षेत्र में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके चलते दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई।
- सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली।
- बारिश के बाद राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई।
- ऑफिस जाने वाले लोगों को सुबह के समय ट्रैफिक जाम और धीमी रफ्तार का सामना करना पड़ा।
- वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से कई जगहों पर लंबा जाम लग गया।
गुरुग्राम। एनसीआर क्षेत्र में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके चलते दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली।
बारिश के बाद राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। ऑफिस जाने वाले लोगों को सुबह के समय ट्रैफिक जाम और धीमी रफ्तार का सामना करना पड़ा। वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से कई जगहों पर लंबा जाम लग गया।
गुरुग्राम में लगातार बारिश के चलते सिविल लाइंस सहित कई क्षेत्रों में पानी भर गया है। अगर बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो जलभराव की समस्या और गंभीर हो सकती है, जिससे सामान्य जनजीवन और यातायात पर असर पड़ेगा।
दिल्ली में आज मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवाओं के दौर भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 135 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता फिलहाल संतोषजनक से मध्यम स्तर के बीच बनी हुई है और इसमें बड़े बदलाव की संभावना कम है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.