रायपुर में कारोबारी अमृत बजाज की खेलते समय अचानक मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में व्यवसायी अमृत बजाज का बैडमिंटन खेलते समय अचानक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। अमृत बजाज की उम्र 57 वर्ष थी।
ईदगाह भाठा निवासी अमृत बजाज, अश्वनीनगर स्थित सोनकर बाड़ी के ओपन कोर्ट में अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे। खेल शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद, दूसरे शॉट के दौरान शटल उठाने के लिए झुकते समय वे अचानक गिर पड़े।
साथी खिलाड़ियों ने उन्हें तुरंत संभालने की कोशिश की और पानी के छींटे मारने के साथ तौलिये से हवा दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्हें रायपुरा स्थित जगन्नाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना का पूरा दृश्य कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। फुटेज में देखा जा सकता है कि अमृत बजाज पहले शॉट सामान्य रूप से खेलते हैं और दूसरे शॉट पर झुकते ही अचानक गिर जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.