सतारा डॉक्टर आत्महत्या मामला: प्रशांत बनकर पुलिस हिरासत में, सब-इंस्पेक्टर निलंबित

सतारा। जिले में 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रशांत बनकर बताया गया है, जिसे डॉक्टर ने अपने हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में अपने उत्पीड़न का जिम्मेदार ठहराया था।
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला बीड जिले की रहने वाली थीं और सतारा के फलटण स्थित एक सरकारी अस्पताल में तैनात थीं। गुरुवार रात उन्हें होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया।
पुलिस ने बताया कि डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में दो लोगों का नाम लिखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने ने उनके साथ कई बार शारीरिक उत्पीड़न किया, जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।
फलटण सिटी पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रशांत बनकर को हिरासत में लिया गया है, जबकि सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य सबूतों की भी जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.