महाराष्ट्रटॉप न्यूज़
मुंबई में दर्दनाक हादसा: खुले मैनहोल में गिरे 60 वर्षीय व्यक्ति, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
मुंबई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां साकीनाका पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक खुले मैनहोल में 60 वर्षीय व्यक्ति गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस के साथ-साथ स्थानीय राहत एवं बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गईं।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा खैरानी रोड पर उस समय हुआ जब पानी निकासी से जुड़ी एक ग्रिल की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान यादव नगर निवासी असलम इसाक शेख (60) वहां से पैदल गुजर रहे थे और अचानक खुले मैनहोल में गिर गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद साकीनाका पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को निकालने के प्रयास शुरू किए। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.