पटना एयरपोर्ट से आज भी इंडिगो की कई फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों में आक्रोश

पटना। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स रद्द होने की समस्या आज भी पटना एयरपोर्ट पर जारी रही। रविवार को कई फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। कोलकाता, रांची, पुणे, मुंबई और हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट्स प्रभावित रहीं। कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे और उनका कहना था कि उन्हें फ्लाइट रद्द होने की सूचना समय पर नहीं दी गई।
कोलकाता जाने वाले एक यात्री ने बताया, "मैं सुबह इंडिगो की फ्लाइट से जाने वाला था। एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि आज की फ्लाइट कैंसिल है। ट्रेन में टिकट नहीं है और टैक्सी वाले मनमाना किराया वसूल रहे हैं। यह स्थिति बहुत परेशान करने वाली है।"
एयरपोर्ट प्रशासन ने जताई चिंता
पटना एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए एयरलाइन प्रतिनिधियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
यात्रियों की नाराजगी
एयरपोर्ट पर मौजूद कई यात्री शिकायत करते दिखे कि अगर पहले ही मैसेज या कॉल के जरिए सूचना मिल जाती तो इतनी दूर से एयरपोर्ट नहीं आते। कई यात्री गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और सीवान से विशेष वाहन किराए पर लेकर आए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि अब उनका खर्च कौन उठाएगा।
आज रद्द हुई फ्लाइट्स की सूची
-
9:55 बजे: कोलकाता (इंडिगो 6E0663)
-
12:00 बजे: कोलकाता (इंडिगो 6E6349)
-
12:10 बजे: रांची (इंडिगो 6E6349)
-
10:55 बजे: दिल्ली (स्पाइसजेट SG729)
-
12:55 बजे: बेंगलुरु (स्पाइसजेट SG532)
-
13:25 बजे: पुणे (इंडिगो 6E126)
-
14:55 बजे: मुंबई (इंडिगो 6E2167)
-
15:00 बजे: हैदराबाद (स्पाइसजेट SG875)
इससे पहले शनिवार को भी इंडिगो ने पटना से 26 जोड़ी फ्लाइट्स रद्द की थीं। यात्रियों का कहना है कि लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से उनकी यात्रा योजना पूरी तरह प्रभावित हुई है और वे सरकार और एयरलाइन से समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.