कॉकरोच जनता पार्टी के संभावित प्रदर्शन को लेकर शामली पुलिस सतर्क

शामली में “कॉकरोच जनता पार्टी” के कथित आंदोलन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। फिलहाल जिले में इस संगठन की ओर से किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन या विरोध की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस जिले के कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों का रिकॉर्ड इकट्ठा कर रही है। इसमें छात्रों के नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य बुनियादी जानकारी शामिल की जा रही है। साथ ही उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि जिले में 200 से अधिक पंजीकृत और अपंजीकृत कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिनकी भी जांच और सूची तैयार की जा रही है।

इसके अलावा गली-मोहल्लों में चल रहे छोटे कोचिंग संस्थानों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है, ताकि किसी भी संभावित विरोध प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
हाल ही में पेपर लीक और भर्ती घोटालों के मुद्दे को लेकर इस संगठन के कुछ सदस्यों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए शामली पुलिस ने यह एहतियाती कदम उठाए हैं।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक इस तरह के किसी भी आंदोलन या प्रदर्शन की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल सावधानी के तौर पर की जा रही है और कोचिंग संस्थानों से जुड़ी जानकारी एकत्र की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.