उत्तराखंड: दोहरी पेंशन घोटाले की जांच पूरी, 977 मामले आए सामने

उत्तराखंड। समाज कल्याण निदेशालय ने दोहरी पेंशन से जुड़े मामले की जांच पूरी कर ली है। यह रिपोर्ट अब शासन को आगामी सोमवार तक सौंपी जा सकती है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई और वसूली की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
कैग रिपोर्ट से हुआ खुलासा
कैग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में समाज कल्याण विभाग से जुड़े करीब 1377 लोगों द्वारा दोहरी पेंशन लेने की बात सामने आई थी। बाद में सत्यापन और पोर्टल से नाम हटाए जाने की प्रक्रिया के बाद यह संख्या घटकर 977 मामलों तक सीमित पाई गई।
इन मामलों में केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि छह अन्य राज्यों के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल पाए गए हैं।
जांच पूरी, रिपोर्ट जल्द शासन को
शासन ने इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी समाज कल्याण निदेशक संदीप तिवारी को सौंपी थी। सूत्रों के अनुसार, जांच प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे 26 अप्रैल तक शासन को सौंपे जाने की संभावना है।
वसूली की भी संभावना
रिपोर्ट के आधार पर यह भी माना जा रहा है कि जिन लोगों ने नियमों के खिलाफ दोहरी पेंशन ली है, उनसे राशि की वसूली की कार्रवाई की जा सकती है।
369 लोगों ने दिया जवाब
विभाग ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के तहत सभी संदिग्ध लाभार्थियों से शपथपत्र के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा था। इसके लिए 8 अप्रैल अंतिम तिथि तय की गई थी। इनमें से अब तक केवल 369 लोगों ने ही अपना शपथपत्र प्रस्तुत किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.