स्पेसएक्स ने 40 माले की इमारत के बराबर रॉकेट का सफल परीक्षण किया

टेक्सास। दुनिया के अमीरतम उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने मंगलवार सुबह 5 बजे टेक्सास के बोका चिका से अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप का 11वां परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक किया। इस परीक्षण के तहत स्टारशिप को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित कर हिंद महासागर में लैंडिंग कराई गई।
स्टारशिप और सुपर हैवी बूस्टर संयुक्त रूप से स्पेसएक्स का सबसे बड़ा रॉकेट हैं। लॉन्च के समय बूस्टर अलग हो गया और योजना के अनुसार मेक्सिको की खाड़ी में सुरक्षित लैंडिंग की, जबकि स्टारशिप अंतरिक्ष में उड़ान भरते हुए हिंद महासागर में उतर गई। यह परीक्षण उड़ान करीब 1 घंटे 6 मिनट तक चली।
स्पेसएक्स ने इस उड़ान के दौरान रॉकेट को नियंत्रित रूप से वापस लाने और पुन: उपयोग करने के तकनीकी परीक्षण पूरे किए। स्टारशिप की ऊंचाई 403 फीट है और इसे भविष्य में मंगल ग्रह पर मानव मिशन के लिए डिजाइन किया गया है।
स्पेसएक्स ने इससे पहले 27 अगस्त को 10वां टेस्ट भी सफलतापूर्वक किया था, जिसमें स्टारलिंक सैटेलाइट प्रक्षेपण और इंजन संचालन जैसे सभी लक्ष्य पूरे किए गए थे। स्टारशिप एक प्रयोज्य रॉकेट है, जिसे चंद्रमा और मंगल की कक्षा तक और वापस लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एलन मस्क का उद्देश्य भविष्य में इसे मंगल ग्रह पर मानव मिशन के लिए उपयोग करना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.