‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी पर स्वाति मालीवाल के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं AAP विधायक

मोगा में आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान विधायक खुद जेएमआईसी आशिमा शर्मा की अदालत में पेश हुईं और अपने पक्ष से जुड़े तथ्यों को विस्तार से रखा।
यह मामला उस बयान से जुड़ा है, जिसमें हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पंजाब के आप विधायकों को कथित तौर पर “भेड़-बकरी” जैसा बताया था। इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया था, जिसके चलते मोगा की विधायक डॉ. अरोड़ा ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया।
सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की भाषा न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने आगे कहा कि यह केवल विधायकों का मुद्दा नहीं है, बल्कि उन मतदाताओं का भी अपमान है जिन्होंने अपने प्रतिनिधियों को चुना है। इसी वजह से उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाया है।
विधायक ने बताया कि अदालत में आगे की प्रक्रिया के तहत स्वाति मालीवाल को नोटिस जारी करने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी और मामला नियमानुसार आगे सुना जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.