कोयंबटूर में तैनात सैनिक का पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचा, परिजनों में मातम

कोयंबटूर में तैनात नायक महावीर सिंह रावत का पार्थिव शरीर शनिवार शाम साढ़े छह बजे देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचा। देहरादून में उनका स्वागत देखते ही परिजन भावुक हो गए और रोते-रोते बुरा हाल हो गया।
51 वर्षीय नायक महावीर सिंह रावत की पांच फरवरी को कोयंबटूर में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनका शरीर पहले कोयंबटूर से दिल्ली लाया गया और फिर इंडिगो की फ्लाइट द्वारा देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचाया गया।
महावीर सिंह रावत डिफेंस सिक्योरिटी कोर में नायक के पद पर तैनात थे और इससे पहले गढ़वाल राइफल में भी कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके थे। एयरपोर्ट पर उनकी पार्थिव देह का स्वागत सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया। इसके बाद उन्हें उनके कोठारी मोहल्ला, जॉलीग्रांट स्थित आवास ले जाया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.