निवेश सहायता योजना के तहत राज्य को मिली पहली किश्त, 759 करोड़ मंजूर

उत्तराखंड: केंद्र सरकार ने निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड के लिए 759 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। योजना के पहले चरण में राज्य को 25 करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी गई है। इस राशि का उपयोग प्रदेश में पर्यटन के विकास के साथ-साथ आर्थिक और ढांचागत सुधारों को तेज करने के लिए किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र लगातार राज्य के विकास में सहयोग दे रहा है, जिससे उत्तराखंड में तेजी से विकास हो रहा है। निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत राज्यों को यह राशि बिना ब्याज के ऋण के रूप में दी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य चुनिंदा पर्यटन केंद्रों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित करना है, जिससे पर्यटन में वृद्धि हो और रोजगार के अवसर पैदा हों।
योजना के तहत प्रमुख पर्यटन स्थलों में आवासीय सुविधाओं और अन्य पर्यटक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 759 करोड़ रुपये मिलने से प्रदेश में पर्यटन के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी ढांचागत विकास को नई गति मिलेगी और राज्य की आर्थिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.