आज का राशिफल: 9 सितंबर 2025

हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। 9 सितंबर, मंगलवार को चंद्रमा गुरु की राशि मीन में गोचर कर रहा है। साथ ही आज चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में स्थित है। ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति वृषभ, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत दे रही है। आइए जानते हैं, आज का विस्तृत राशिफल।
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की गणना पर आधारित भविष्यवाणी है। इसमें सभी 12 राशियों — मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन — के जातकों के जीवन के अलग-अलग पहलुओं जैसे नौकरी, व्यापार, पारिवारिक जीवन, रिश्ते, स्वास्थ्य और दिनभर की शुभ-अशुभ परिस्थितियों का विश्लेषण किया जाता है। इस भविष्यफल को पढ़कर आप अपनी दिनचर्या और योजनाओं को बेहतर ढंग से दिशा दे सकते हैं।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही | शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रह सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। मन थोड़ा विचलित रहेगा, फिर भी आप फोकस बनाए रखने में सफल रहेंगे। अविवाहित लोगों को साथी से मिलने का अवसर मिल सकता है। बोलचाल में मधुरता बनाए रखने से मान-सम्मान बढ़ेगा और रिश्ते मजबूत होंगे।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान | शुभ रंग: सफेद
आज व्यस्तताओं के बीच आपको अपने कार्यों पर ध्यान देना होगा। ऑफिस से जुड़े काम को टालना ठीक नहीं रहेगा। किसी मामले पर मां से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। भाई-बहनों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। दिल से भलाई करने की कोशिश करेंगे, लेकिन लोग इसे गलत समझ सकते हैं। जीवनसाथी की पसंद के अनुसार शॉपिंग की संभावना है।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु | शुभ रंग: नीला
आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। कार्यशैली में सुधार की जरूरत होगी। मनोरंजन के कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पुराने लेन-देन से राहत मिलेगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर वित्तीय मदद भी आसानी से मिल जाएगी। पैरों की समस्या परेशान कर सकती है, डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक | शुभ रंग: सफेद
आज परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार में किसी सदस्य की बात से मन खिन्न हो सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं। किसी और के वाहन का प्रयोग करने से बचें। छात्रों का मन पढ़ाई में कम लग सकता है, जिससे बाद में परेशानी बढ़ेगी।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी | शुभ रंग: लाल
आज उन्नति की नई राहें खुलेंगी। काम के दबाव को समझदारी से संभालना होगा। दफ्तर में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कुछ नया जोड़ने का अवसर मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद बातचीत से सुलझ सकते हैं।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती | शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन शुभ रहेगा। घर में नन्हे मेहमान के आने की संभावना है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बोलचाल में सावधानी जरूरी है। तकनीकी कामकाज से जुड़ी दिक्कत तनाव दे सकती है। जीवनसाथी को घूमाने ले जाने का अवसर मिलेगा। हालांकि, बढ़ते खर्च परेशानी बढ़ा सकते हैं।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित | शुभ रंग: लाल
आज आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। शेयर बाजार से जुड़े लोग निवेश में सावधानी बरतें। नया वाहन लेने की इच्छा पूरी हो सकती है। भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। योजनाबद्ध ढंग से काम करने की जरूरत है। आय बढ़ाने के नए स्रोतों पर ध्यान देंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय | शुभ रंग: सफेद
आज कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में चल रही परेशानियाँ दूर होंगी। साझेदारी का लाभ मिलेगा। किसी समस्या के समाधान के लिए सीनियर्स से चर्चा करनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु | शुभ रंग: आसमानी
आज सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। बॉस की बातों से संतुष्टि मिलेगी। किसी मांगलिक अवसर में शामिल होने का मौका मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। थकान महसूस हो सकती है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित | शुभ रंग: सुनहरा
आज का दिन सामान्य रहेगा। नए लोगों से संबंध बनेंगे। सेहत में सुधार होगा। कामों को पूरी गंभीरता से पूरा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ स्थानांतरण की खबर मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में सुधार होगा।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी | शुभ रंग: नीला
आज कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कार्य में नई पहचान मिलेगी। यात्रा के दौरान अहम जानकारी हाथ लग सकती है। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। आय के स्रोत बढ़ाने पर ध्यान देंगे।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील | शुभ रंग: पीला
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कार्यों में तालमेल बिठाना आवश्यक है। सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए अवसर खुलेंगे। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.