आज का राशिफल: 2 जुलाई, 2026

आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर पड़ने वाला गुरुवार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित इस दिन ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक खुशियां दे सकती है, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य और महत्वपूर्ण निर्णयों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं 2 जुलाई 2026 का राशिफल।
मेष राशि
आज भाग्य आपका साथ देता नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के अवसर बन सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत और एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
वृषभ राशि
आज आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। प्रतियोगी माहौल में आपको सफलता मिल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। कानूनी या प्रशासनिक मामलों में सतर्क रहें।
मिथुन राशि
आज जल्दबाजी से बचना आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी भी बड़े निर्णय से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। व्यापार में जोखिम लेने से पहले विशेषज्ञ सलाह लेना उचित रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है। परिवार का सहयोग आपके आत्मबल को मजबूत करेगा।
कर्क राशि
कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। टीमवर्क के जरिए अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। लंबे समय से खोई हुई कोई वस्तु मिलने की संभावना भी बन रही है।
सिंह राशि
आज करियर में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ पहुंचा सकती है। विरोधियों की बातों पर ध्यान न देकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें। सरकारी मामलों में सतर्कता बरतें।
कन्या राशि
आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी शुभ आयोजन की योजना बन सकती है। रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। पुराने वित्तीय मामलों का समाधान निकल सकता है। मनोकामना पूरी होने से प्रसन्नता बनी रहेगी।
तुला राशि
रुका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक राहत मिलेगी। कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने से लाभ होगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है तो उसे सुलझाने का अवसर मिलेगा। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज सहयोगियों और मित्रों का साथ मिलेगा। हालांकि किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कुछ अतिरिक्त खर्च सामने आ सकते हैं, लेकिन सूझबूझ से उन्हें संभाल लिया जाएगा। परिवार के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा।
धनु राशि
करियर में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आय में वृद्धि हो सकती है और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी मित्र के कारण थोड़ी परेशानी आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर राशि
आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ संवाद बढ़ाने से रिश्तों में मजबूती आएगी। आत्मविश्वास के बल पर आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफल रहेंगे।
कुंभ राशि
आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
मीन राशि
आज आपके लिए उपलब्धियों का दिन साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। बातचीत में संयम बनाए रखें। परिवार में विवाह संबंधी कोई अड़चन दूर हो सकती है और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.