ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक हादसा, 19 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल से लगाई छलांग

HIGHLIGHTS
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 19 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन से हुई मामूली कहासुनी और डांट से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बरेली से आई थी युवती मृतका की पहचान तनिष्का तोमर (
- के रूप में ह…
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 19 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन से हुई मामूली कहासुनी और डांट से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
बरेली से आई थी युवती
मृतका की पहचान तनिष्का तोमर (19) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बरेली की बीडीए कॉलोनी की रहने वाली थी। उसने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी और कुछ समय पहले ही अपनी बड़ी बहन गरिमा तोमर के साथ रहने के लिए ग्रेटर नोएडा आई थी।
गरिमा इसी सोसायटी के 16वीं मंजिल स्थित फ्लैट में किराये पर रहती हैं और एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।
घरेलू विवाद के बाद हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब एक बजे दोनों बहनों के बीच किसी घरेलू मुद्दे पर बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान बड़ी बहन ने तनिष्का को डांट दिया था। इसके बाद गरिमा अपने कमरे में चली गईं।
पुलिस के मुताबिक, इसी बात से आहत होकर दोपहर करीब दो बजे तनिष्का ने फ्लैट की खिड़की से छलांग लगा दी।
घटना के बाद मचा कोहराम
नीचे गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जहां युवती गंभीर हालत में पड़ी मिली। थोड़ी ही देर बाद बड़ी बहन भी नीचे पहुंचीं और बहन की हालत देखकर सदमे में आकर कई बार बेहोश हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जांच जारी
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ में उन्होंने किसी अन्य कारण की जानकारी से इनकार किया है।
पुलिस का बयान
प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में बहन की डांट से आहत होकर युवती द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.