ट्रंप बोले: भारत और पीएम मोदी मेरे बेहद करीब, रिश्ते हैं खास

ब्रिटेन दौरे पर मौजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने गहरे संबंधों को रेखांकित किया है। पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “मैं भारत और मोदी के बेहद करीब हूं। हमारे बीच बहुत अच्छी दोस्ती है।”
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उन्होंने भारत के रूस से तेल आयात को लेकर पहले कई बार कड़ी टिप्पणियां की थीं। इससे पहले यह लगता था कि 50 फीसदी टैरिफ के बाद अमेरिका और भारत के बीच दूरी बढ़ सकती है, लेकिन अब उनकी टिप्पणी दोनों नेताओं के निजी रिश्तों को उजागर करती है।
यूरोप पर भी नजर
ट्रंप ने यूरोपीय देशों द्वारा रूस से तेल खरीद पर भी अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा, “मुझे पता चला है कि यूरोपीय देश रूस से तेल खरीद रहे हैं। आप जानते हैं, मैं भारत के और प्रधानमंत्री मोदी के बेहद करीब हूं। मैंने हाल ही में उनसे बात की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। हमारे संबंध अच्छे हैं, लेकिन मैंने उन पर प्रतिबंध भी लगाए हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि चीन इस समय अमेरिका को उच्च टैरिफ दे रहा है, लेकिन वे और कदम उठाने को तैयार हैं, बशर्ते जिनके लिए वे लड़ रहे हैं, वे रूस से तेल न खरीदें। ट्रंप का मानना है कि अगर तेल की कीमतें कम हों, तो रूस समझौता करने को तैयार हो जाएगा।
व्यापार तनाव में हल्की राहत
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव में अब सुधार की उम्मीद नजर आने लगी है। अमेरिकी टैरिफ पर संभावित ढील की जानकारी गुरुवार को भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने दी। उन्होंने कहा कि कुछ आयातों पर लगाया गया दंडात्मक शुल्क 30 नवंबर के बाद वापस लिया जा सकता है। ऐसा होने पर दोनों देशों के रिश्ते फिर से मधुर दिशा में बढ़ सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.