मुनव्वर फारूकी की हत्या की सुपारी लेने वाले दो गैंगस्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने कालिंदी कुंज के पुश्ता रोड पर एनकाउंटर के दौरान दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान राहुल (पानीपत, हरियाणा) और साहिल (भिवानी, हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधी रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण गिरोह से जुड़े थे और मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश रच रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को यह सूचना मिली थी कि हरियाणा के तिहरे हत्याकांड के आरोपी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में मौजूद हैं। इस पर कालिंदी कुंज के पुश्ता रोड पर जाल बिछाया गया। रात लगभग 3 बजे, जब बाइक सवार अपराधियों को रोकने का प्रयास किया गया, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि राहुल दिसंबर 2024 में यमुनानगर, हरियाणा में हुए ट्रिपल मर्डर का आरोपी था और पहचान उजागर न होने के कारण फरार था। दोनों अपराधी रोहित गोदारा के निर्देशन में मुनव्वर फारूकी की हत्या की योजना बना रहे थे।
जांच में पता चला है कि दोनों अपराधियों ने मुंबई और बेंगलुरु में भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की हत्या की योजना बनाई थी। घटनास्थल से उनकी बाइक और हथियार भी जब्त किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.