फाजिल्का में गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, तीन घायल

फाजिल्का के शिरोमणि भगत नामदेव गुरुद्वारा साहिब में शनिवार सुबह प्रधान पद को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झड़प में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा साहिब पहुंचे रंजीत सिंह जसल ने बताया कि वे माथा टेकने आए थे, तभी कुछ युवक अंदर आकर बैठ गए। जब उन्हें बाहर आकर बात करने को कहा गया तो उन्होंने तलवारों से हमला कर दिया। रंजीत सिंह के अनुसार, हमला करने वाले लोग गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी और अन्य पदों पर कब्जा करना चाहते हैं, इसी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
इस घटना में घायल हुए दो से तीन लोगों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी ओर, सतनाम सिंह ने बताया कि वह गुरदासपुर में होने वाले पंजाब स्तरीय समागम की तिथि बदलवाने के लिए फाजिल्का आए थे। इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर कहासुनी शुरू हुई और मामला विवाद में बदल गया।
वहीं, दूसरे पक्ष के सतपाल सिंह ने आरोप लगाया कि मौजूदा प्रधान का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन अब तक नए चुनाव नहीं कराए गए हैं। उन्होंने तत्काल चुनाव करवाने की मांग की है।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी सरवन सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.