उत्तराखंड: 11 आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार देर शाम 11 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की। रुद्रप्रयाग के नए जिला मजिस्ट्रेट के रूप में आईएएस विशाल मिश्रा को नियुक्त किया गया है। वहीं, रुद्रप्रयाग से आईएएस प्रतीक जैन को जीएमवीएन में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया।
मुख्य तबादले और जिम्मेदारियां
आईएएस संजय कुमार, निदेशक कौशल विकास के पद पर बने रहेंगे, लेकिन उन्हें निदेशक सेवायोजन की जिम्मेदारी से हटा दिया गया।
आईएएस सौरभ गहरवार को एमडी सिडकुल के साथ-साथ अपर सचिव उद्योग और निदेशक राजकीय मुद्रणालय की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर सचिव नियोजन के साथ पर्यटन विकास परिषद में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक सेवायोजन का कार्यभार सौंपा गया।
आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव शहरी विकास के अतिरिक्त अपर सचिव आवास और भागीरथी घाटी विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया।
आईएएस प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग से हटाकर एमडी जीएमवीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, निदेशक नमामि गंगे और परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पीसीएस अधिकारियों के तबादले
पीसीएस गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव कार्मिक के साथ अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक मदरसा शिक्षा परिषद और प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम का अतिरिक्त प्रभार मिला।
सचिवालय सेवा के अपर सचिव सुरेश जोशी को दुग्ध और दुग्ध विकास विभाग के साथ-साथ जनगणना का कार्यभार दिया गया।
अपर सचिव कवींद्र सिंह को सचिवालय प्रशासन और संस्कृत शिक्षा के साथ कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
पीसीएस त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को आयुक्त गन्ना-चीनी से हटाकर प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
पीसीएस अब्ज प्रसाद वाजपेयी को किच्छा प्रधान प्रबंधक शुगर मिल से हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव कमलेश मेहता की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी दी गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.