उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से, नकल रोकने के लिए तीन स्तरों पर सचल दल तैयार

उत्तराखंड। राज्य में 21 फरवरी से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा शुरू होने जा रही है और इसे नकल-मुक्त बनाने के लिए तीन स्तरों राज्य, मंडल और जिला पर सचल दलों का गठन किया गया है। इस बार लगभग दो लाख छात्र 1261 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक के अनुसार, बोर्ड परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के आवेदन पत्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से एकत्रित किए जा चुके हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 39 केंद्र, जबकि मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 16 गढ़वाल और 13 कुमाऊं मंडल के केंद्र शामिल हैं। हर मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 1261 केंद्र तय किए गए हैं। इनमें 50 एकल और 1211 मिश्रित केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा, 156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र भी चिन्हित किए गए हैं। इस बार 24 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिलों की बात करें तो टिहरी में सबसे अधिक 136 और चंपावत में सबसे कम 44 केंद्र तैयार किए गए हैं।
बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पहले ही समाप्त हो चुकी हैं। ये परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 तक चलीं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.