उत्तराखंड बजट सत्र: यूकेडी कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़े

उत्तराखंड। ग्रीष्मकालीन राजधानी में करीब सात महीने बाद विधानसभा सत्र की शुरुआत के साथ ही धामी सरकार के सामने उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने ताकत दिखा दी। सत्र के पहले दिन यूकेडी ने दिवालीखाल में प्रदर्शन कर स्थायी राजधानी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और अन्य स्थानीय मुद्दों पर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर विधानसभा परिसर तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने करीब 10 से 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
यूकेडी के कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियां रोककर हिरासत में ले जा रहे साथी कार्यकर्ताओं को छुड़ाया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संक्षिप्त झड़प हुई। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए पानी की बौछार का सहारा लिया और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.