उत्तराखंड में शोक: पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का लंबी बीमारी के बाद निधन

उत्तराखंड: घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का निधन, 77 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस
उत्तराखंड के घनसाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का 77 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद देहरादून के कैलाश अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से घनसाली सहित पूरे राज्य के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
बलवीर सिंह नेगी अपने राजनीतिक करियर में एक अनुभवशील और चर्चित नेता रहे। उन्होंने राजनीति की शुरुआत उत्तर प्रदेश के समय की और वर्ष 1988 में जनता दल के टिकट पर पहली बार विधायक बने। उस समय वे लगभग 11 माह तक विधानसभा सदस्य रहे। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद भी उन्होंने सक्रिय राजनीति में अपनी उपस्थिति बनाए रखी।
वर्ष 2002 में उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रतिनिधि के रूप में घनसाली से विधायक पद जीता और इसके बाद 2007 में कांग्रेस के टिकट पर दोबारा विधायक चुने गए। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े रहने के बावजूद उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास, सड़क निर्माण, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार आवाज उठाई।
उनके निधन पर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनता ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने उन्हें सरल, मिलनसार और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नेता के रूप में याद किया। बलवीर सिंह नेगी का निधन उत्तराखंड की राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.