उज्जैन में दो समुदायों के बीच हिंसा, भारी पुलिस फोर्स तैनात

उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को फिर से तनाव देखने को मिला। गुरुवार रात को भी इलाके में हालात बिगड़े थे, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक बल तैनात किए गए थे।
तकिया मोहल्ला स्थित बस स्टैंड पर दोपहर में लगभग 50-60 लोग एकत्रित होकर हंगामा करने लगे। इस दौरान मारपीट और पथराव की भी खबरें सामने आईं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवाद में शामिल लोग धर्म विशेष से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच किसी ने वहां खड़ी बस में आग लगा दी। बस में आग लगने की खबर फैलते ही इलाके में फिर से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। एसपी ने बस जलाने वाली जगह का भी निरीक्षण किया और पूरे मामले पर नजर बनाए रखी।
गुरुवार रात से चल रहे इस विवाद की मॉनिटरिंग एसडीओपी भविष्य भास्कर, एसडीएम बृजेश सक्सेना और तराना थाना प्रभारी रामनारायण भदोरिया कर रहे थे। हालांकि दोपहर में हालात बिगड़ते ही उच्चाधिकारियों ने खुद स्थिति का जायजा लिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.