दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, अगले कुछ घंटों में हो सकती है बारिश

HIGHLIGHTS
- दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों के भीतर मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।
- मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राजधानी और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।
- इन इलाकों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, आईजीएनओयू, अयानगर और डेरामंडी जैसे क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
- वहीं एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ के साथ-साथ हरियाणा के झज्जर, फरुखनगर, सोहना और पलवल म…
दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों के भीतर मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राजधानी और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।
इन इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, आईजीएनओयू, अयानगर और डेरामंडी जैसे क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
वहीं एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ के साथ-साथ हरियाणा के झज्जर, फरुखनगर, सोहना और पलवल में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। नूंह और राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र में बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।
तेज हवाओं का अलर्ट वापस लिया गया
मौसम विभाग ने पहले जारी किया गया धूलभरी आंधी और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का अलर्ट वापस ले लिया है। इसके बाद अब दिल्ली-एनसीआर में मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहने की संभावना है। हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
गर्मी का असर बरकरार, पारा फिर बढ़ने के आसार
दिल्ली में रविवार को गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सुबह न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम जरूर रहा, लेकिन पिछले 24 घंटों में इसमें 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा, लेकिन पिछले दिन की तुलना में इसमें भी बढ़ोतरी हुई।
अगले एक हफ्ते तक गर्मी बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी रहेगी। सोमवार दोपहर से शाम के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगह हल्की बारिश भी हो सकती है।
हालांकि इसके बावजूद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 20 जून तक अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे राजधानी में गर्मी का असर और तेज हो जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.