पश्चिम बंगाल: हल्दिया रिफाइनरी में लगी भीषण आग, कई कर्मचारी घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच रिफाइनरी परिसर में नैफ्था (Naphtha) ले जाने वाली एक पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने तेजी से फैलकर विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कई कर्मचारियों के घायल और झुलसने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक रूप से आंकड़ों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। साथ ही इस हादसे से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जबकि विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
नैफ्था क्या होता है?
नैफ्था (Naphtha) कच्चे तेल के शोधन प्रक्रिया से प्राप्त होने वाला एक अत्यधिक ज्वलनशील और वाष्पशील हाइड्रोकार्बन तरल है। यह पेट्रोल बनने से पहले निकलने वाला एक महत्वपूर्ण उत्पाद होता है।
इसका प्रमुख उपयोग पेट्रोकेमिकल उद्योग में किया जाता है, जहां इसे प्लास्टिक, रबर और अन्य रसायनों के निर्माण में कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा पेट्रोल की गुणवत्ता सुधारने और ईंधन मिश्रण में भी इसका उपयोग होता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.