यूट्यूब देखकर घर पर डिलीवरी की कोशिश, महिला की मौत, नवजात सुरक्षित

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां यूट्यूब वीडियो देखकर घर पर ही प्रसव कराने की कोशिश एक महिला की जान पर भारी पड़ गई।
यह घटना उथुकुली के थलावैपलयम इलाके की है, जहां रहने वाली शशिकला ने अपने पहले बच्चे की डिलीवरी सिजेरियन से कराई थी। इस बार परिवार ने बिना किसी डॉक्टर की सलाह के सामान्य प्रसव कराने का फैसला किया और घर पर ही डिलीवरी की कोशिश की।
यूट्यूब देखकर की गई डिलीवरी की कोशिश
जानकारी के अनुसार, महिला के पति कार्तिक ने यूट्यूब पर प्रसव से जुड़े वीडियो देखकर घर पर ही डिलीवरी कराने का प्रयास किया। इस दौरान शशिकला की सास भी मौजूद थीं और दोनों मिलकर प्रसव प्रक्रिया में शामिल हो गए।
प्रसव के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई, जब प्लेसेंटा सही तरीके से अलग नहीं हो पाया और महिला को गंभीर रक्तस्राव (हेवी ब्लीडिंग) होने लगा।
अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
परिजनों ने आनन-फानन में महिला को पहले पेरुनदुरई के सरकारी अस्पताल और बाद में कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार को शशिकला की मौत हो गई। डॉक्टरों ने नवजात बच्ची को सुरक्षित बचा लिया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद उथुकुली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पति कार्तिक और परिवार की लापरवाही को महिला की मौत का संभावित कारण माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.