गैर-हिंदुओं के प्रवेश और पंचगव्य मुद्दे पर यमुनोत्री समिति का बयान- हर श्रद्धालु का होगा स्वागत

बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक और पंचगव्य पीकर प्रवेश जैसी पाबंदियों के फैसले के बीच, यमुनोत्री मंदिर समिति ने मंगलवार को अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।
समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यमुनोत्री धाम में श्रद्धालु जो श्रद्धा के साथ आएगा, उसका स्वागत ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यमुनोत्री में किसी से जाति या धर्म नहीं पूछा जाएगा।
सरकार का निर्णय, मंदिर समिति का समर्थन
समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले लोग सामान्यतः सनातनी ही होते हैं। यह तय करना सरकार का काम है कि कौन यात्रा के लिए जाएगा और कौन पर्यटन के उद्देश्य से।
यमुनोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने कहा कि यमुनोत्री धाम में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की परंपरा के अनुसार सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंदिर समिति गंगोत्री और अन्य धामों की तरह पंचगव्य या किसी धर्म विशेष की शर्त नहीं लगाएगी।
इस बयान के साथ यमुनोत्री धाम ने धार्मिक उदारता और सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करने की अपनी नीति दोहराई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.