20/08/2025: आज का राशिफल

आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष है। चंद्रमा मिथुन से कर्क राशि में गोचर कर रहा है और पुनर्वसु नक्षत्र में स्थित है। चंद्रमा और बुध की युति के साथ ही शुक्र भी गुरु का साथ छोड़कर मिथुन से कर्क में प्रवेश कर रहा है। ग्रहों की इस स्थिति से गजकेसरी योग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है।

विशेष रूप से वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। इन्हें लाभ, तरक्की और सकारात्मक बदलाव की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा और नई योजनाएं भी सफल हो सकती हैं।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही | शुभ रंग: हरा
आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी विवाद से बचें और कामों में लापरवाही न करें। वाहन संबंधी आकस्मिक खर्च हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान | शुभ रंग: सफेद
धन और आय के नए स्रोत मिलेंगे। रिश्तों में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति या सरकारी योजना से लाभ मिल सकता है। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में खुशखबरी प्राप्त होने की संभावना है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु | शुभ रंग: नीला
परिवार और वातावरण सुखद रहेगा। नए घर या दुकान की खरीदारी के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में निवेश के लिए अच्छा साझेदार मिल सकता है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक | शुभ रंग: सफेद
नई संपत्ति खरीदने के लिए दिन शुभ है। आय और व्यय पर नियंत्रण रखें। तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धन उधार देने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ खटपट हो सकती है।

सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी | शुभ रंग: लाल
नई योजनाओं को शुरू करने से बचें। व्यवसाय में संपर्क बढ़ेंगे। शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती | शुभ रंग: गुलाबी
आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। पर्सनल जीवन पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य समस्याओं से सावधान रहें।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित | शुभ रंग: लाल
वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यस्थल पर सहयोगियों से अच्छा परिणाम मिलेगा। धार्मिक यात्रा में थोड़ी बाधा आ सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित फैसलों में समझदारी बरतें।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय | शुभ रंग: सफेद
परिवार में मेहमान का आगमन हो सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताएं। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु | शुभ रंग: आसमानी
नई वाहन खरीदारी के लिए अनुकूल दिन। काम में चुनौतियां आएंगी, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। अध्ययन या कार्य संबंधी यात्रा संभव है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित | शुभ रंग: गोल्डन
धैर्य और साहस से काम लें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में पूजा-पाठ या अतिथि आगमन की संभावना है।

कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी | शुभ रंग: नीला
शेयर मार्केट में लाभ की संभावना है। काम में तारीफ मिलेगी। घूमने-फिरने का योजना बन सकती है। रोजगार या निवेश संबंधी अवसर मिल सकते हैं।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील | शुभ रंग: पीला
दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ऊर्जा और मनोबल बढ़ेगा। बॉस को सुझाव पसंद आएंगे। परीक्षा या स्वास्थ्य से संबंधित मामलों में सुधार होगा। माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here