बी.एस.बेदी नहीं रहे !

बड़े दु:ख के साथ लिखना पड़ रहा है कि शहर के प्रतिष्ठित बेदी सिख परिवार के सरपरस्त और वयोवृद्ध नागरिक श्री भजन सिंह बेदी (बी.एस-बेदी साहब) का गत 13 अक्टूबर 2022 को स्वर्गवास हो गया। बेदी साहब, हंसमुख मिलन सार और खुले दिल के मस्त प्रकृति सत्पुरुष थे। सिक्खी के सारे गुण उनमें विराजमान थे। हमारे पिताश्री ‘राजरूप सिंह वर्मा’ से उनकी गहरी मित्रता थी। मुझे भी बहुत ही प्यार-स्नेह करते थे। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से क्षति हुई और कष्ट हुआ।

भगवान से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और बेदी परिवार को यह दारुण दुःख सहन करने की शक्ति दें। ओउम् शान्ति, शान्ति, शान्ति !

गोविंद वर्मा
संपादक ‘देहात’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here