साइकिल को खंड-खंड कर अंतिम संस्कार कर दो- मैनपुरी में बोले मौर्य

मैनपुरी के घिरोर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि साइकिल को खंड खंड कर उसका अंतिम संस्कार कर दो। चाचा-भतीजे एक हो गए तो सुरक्षा हटाने पर प्रचार क्यों कर रहे हैं। भाजपा की जीत तो सुनिश्चित है। अब हमको केवल जीत का अंतर बढ़ाना है। उपमुख्यमंत्री बुधवार को एक राइस मिल में भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य के समर्थन में किसान सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस बार लोग विकास के लिए कमल खिलाएंगे। साइकिल को वोट मतलब दंगे को वोट। हम लोग जाति धर्म की राजनीति नहीं करते हैं। सर्व समाज का विकास हमारा लक्ष्य है। पूरा सैफई परिवार एकजुट होकर जनता को छलना चाहता है लेकिन कुछ भी कर लें इस बार कमल खिलना तय है। उन्होंने कहा कि 45 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति फिर से हुई है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में सहायता मिल रही है। लक्ष्मी जी साइकिल पर नहीं कमल के फूल पर ही आती हैं। 

‘सैफई परिवार को सता रहा हार का डर’

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हार के डर से पूरे सैफई परिवार को वोटरों के दरवाजे पर दस्तक देनी पड़ रही है। इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब पूरा सैफई परिवार किसी चुनाव में एक से दूसरे दरवाजे तक घूम रहा है। ऐसा इसलिए है कि उसे उपचुनाव में भाजपा के हाथों पराजय का डर सता रहा है। जब सुरक्षा कम कर दी गई तो प्रचार कर रहे मेरी सुरक्षा हटा दी गई।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब चुनाव का समय चल रहा है तो गाड़ियां तो चेक होंगी ही। सरकार व प्रशासन भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम कर रहे हैं। मंच पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

‘सैफई परिवार से छुटकारा पाने का अच्छा मौका’ 

कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने बुधवार को  धारऊ बाईपास के पास एक मैरिज होम में महिला सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी का मतदाता बदलाव का मन बना चुका है। जनता आतंक से मुक्ति चाहती है। भाजपा का लक्ष्य ही सबका साथ सबका विकास है। सैफई परिवार से छुटकारा पाने के लिए यह अच्छा मौका है। 

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने के नाम पर विकास की दुहाई देकर सैफई का पूरा परिवार वोट मांग रहा है। मतदाता सैफई परिवार की बातों में आने वाले नहीं हैं। उपचुनाव में हर हाल में कमल खिलेगा। राज्यसभा सांसद महिला मोर्चा की प्रदेश गीता शाक्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिला है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here