नई दिल्ली। स्टार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने गुड़ी पड़वा के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। भारती ने अपने दूसरे बेटे यशवीर, जिसे प्यार से वह काजू बुलाती हैं, का फेस पहली बार यूट्यूब वीडियो में रिवील किया।

जन्म और नाम का खुलासा

भारती और हर्ष के दूसरे बेटे का जन्म दिसंबर 2025 में हुआ था। कपल ने उनके नाम के रूप में यशवीर चुना, लेकिन घर में प्यार से उन्हें काजू कहा जाता है। इससे पहले कई वीडियो और ब्लॉग में बच्चे को देखा गया था, लेकिन उसका चेहरा किसी ने नहीं देखा था। अब फैंस को काजू की पहली झलक मिली है।

थीम्ड पार्टी में हुई फेस रिवील

काजू का चेहरा दिखाने के लिए कपल ने एक खास पार्टी आयोजित की। पार्टी में कुछ करीबी मेहमान ही शामिल हुए। इस अवसर की थीम Sea Breeze थी और डेकोरेशन के लिए ब्लू कलर का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान भारती और हर्ष के बड़े बेटे लक्ष्य ने भी एक्साइटमेंट दिखाया।

फैंस के रिएक्शन

यशवीर ने रेड कलर की क्यूट ड्रेस पहन रखी थी। फैंस बच्चे को देखकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि काजू अपने पिता हर्ष की हूबहू कॉपी लगता है। एक यूजर ने लिखा, “काजू बिल्कुल हर्ष और उसके दादा जैसा दिखता है।” दूसरे ने कहा, “काजू हर्ष की कॉपी है।” जबकि तीसरे ने कहा, “गोला भारती जैसी दिखती है और काजू हर्ष जैसा।”

वहीं, हर्ष ने खुद वीडियो में मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें लगता है कि काजू की शक्ल भारती सिंह से मिलती-जुलती है।