टैम्बोव, रूस: बुधवार को टैम्बोव क्षेत्र में एक शक्तिशाली धमाके ने हड़कंप मचा दिया। यह धमाका मॉस्को-वोरोनेज-रोस्तोव मार्ग पर कोचेतोवका-2 स्टेशन के पास सप्लाई ट्रेन के फ्यूल वैगन में हुआ।
सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण विस्फोट हुआ और इससे भयंकर आग लग गई। आग की लपटें लगभग 1,000 फीट ऊँची उठती हुई देखी गईं।
आग में करीब 30 रेल वैगन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल किसी हताहत होने की खबर नहीं है। विस्फोट के चलते रेल परिचालन ठप हो गया और कम से कम आठ इंटर-सिटी ट्रेनों की यात्रा में देरी हुई।
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस धमाके के पीछे यूक्रेन संघर्ष से जुड़ी किसी तोड़फोड़ की संभावना है। यह रेलवे मार्ग रूस के दक्षिणी हिस्सों में ईंधन, सैन्य उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री पहुंचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।