ढाका, बांग्लादेश: आम चुनाव से महज दो दिन पहले बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यापारी की हत्या की गई। यह हमला मेमेनसिंह जिले में हुआ, वही जिला जहां पहले भी एक हिंदू नागरिक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या का शिकार बने थे।
घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान 62 वर्षीय सुषेन चंद्र सरकार के रूप में हुई है। वह धान व्यापारी थे और डाकिनकांडा गांव में रहते थे। उनकी दुकान ‘भाई भाई एंटरप्राइज’ बोगर बाजार के चौराहे पर स्थित थी।
पुलिस के मुताबिक, हमला सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। अज्ञात हमलावरों ने सुषेन चंद्र सरकार पर तेज हथियार से हमला किया और फिर उन्हें दुकान के भीतर छोड़ शटर बंद कर दिया। परिवार के लोग जब उन्हें खोजने गए, तो उन्हें दुकान के अंदर खून से लथपथ हालत में पाया गया।
यह घटना बांग्लादेश में चुनाव से ठीक पहले बढ़ते तनाव और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा की चिंताओं को और बढ़ा देती है।