श्रीलंका में लगा आपातकाल हटा दिया गया है. राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे ने इस बात का ऐलान कर दिया गया है. उन्होंने पहले बिगड़ती स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी लगाने का फैसला लिया था. लेकिन अब उन्होंने उस फैसले को ही रद्द कर दिया है.

अब जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका में पहले चार अप्रैल को आपातकाल का ऐलान किया गया था. जब आर्थिक संकट की वजह से जगह-जगह हिंसा शुरू हो गई थी, तब राष्ट्रपति ने स्थिति को काबू में करने के लिए इमरजेंसी लगाने का फैसला लिया था. लेकिन अब उसी आपातकाल वाले फैसले को रद्द कर दिया गया है. इसके पीछे के क्या कारण रहे हैं, ये अभी स्पष्ट नहीं है.