मेक्सिको सिटी। देश के सबसे खोजे जाने वाले ड्रग माफिया एल मेंचो की हाल ही में हुई मौत के बाद मेक्सिको के कई राज्यों में सुरक्षा की स्थिति गंभीर हो गई है। सैन्य अभियान के दौरान एल मेंचो की मौत के बाद यहां हिंसा और अव्यवस्था फैलने लगी है।
इस स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा है कि सभी लोग अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें और सुरक्षित क्षेत्रों में ही रहें।