मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़  एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर बने हैं। जानकारों के मुताबिक अडानी टोटल गैस, अडानी पोर्ट्स और अडानी ग्रीन जैसी अडानी ग्रुप की कंपनियां स्टॉक मार्केट में आसमान छू रही हैं। 

पिछले साल अडानी, मुकेश अंबानी से थे पीछे
 सालाना आधार पर गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी की 14.3 बिलियन डॉलर की तुलना में अपनी संपत्ति में 55 बिलियन डॉलर जोड़े हैं।   ब्लूमबर्ग के डेटा अनुसार, इससे पहले अडानी 88.8 बिलियन डॉलर के साथ मुकेश अंबानी (91 बिलियन डॉलर) की संपत्ति से पीछे थे।
 
रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी की कंपनी के शेयर पिछले ओ2सी डील रद्द होने के बाद दबाव में दिखाई दे रही थी। जिसके चलते वे रेड साइन के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं शेयर मार्केट में अडानी समूह के शेयर तेजी दिखा रहे हैं। अडानी इंटरप्राइजेस में 2.9 फीसदी की वृद्धि दिखी। वहीं अडानी पोर्ट 4.87 प्रतिशत की वृद्धि हुई। साथ ही अडानी ट्रांसमिशन, अडानी पॉवर में क्रमश: 0.50 और 0.33 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। 

अडानी की संपत्ति में हुई इतने  बिलियन की वृद्धि
इस प्रकार पिछले 20 महीनों में गौतम अडानी की कुल संपत्ति में 1808 प्रतिशत यानी 83.89 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक की वृद्धि हुई। इसी अवधि में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 250 फीसदी यानी 54.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here